Showing posts with label poetry. Show all posts
Showing posts with label poetry. Show all posts

Thursday, December 16, 2021

मंज़िल, बस आती ही होगी!!

 सड़क शुरू है,

तो ख़तम भी होगी!

कुछ कदम और,

मंज़िल, बस आती ही होगी!!

Thursday, October 7, 2021

नया सूर्योदय होने को है

जब चारो और लगे अन्धकार,

जीवन लाचार,

 जैसे हर पल होता प्रहार!

कठिन पथ, 

उस पर  समय का बढ़ता भार

समझ लेना ,मंजिल है पास,

नया सूर्योदय होने को है,

इस पराकाष्ठा के पार!!

Saturday, July 31, 2021

मित्रता के रंग!

मित्रता के अनेको रंग,

कोई अतरंग, कुछ बदरंग!

 

एक मित्र ऐसा,

सुदामा हो जैसा!

हो मैला कुचैला ,

पर प्रेम मैं पहला!!

 

एक मित्र ऐसा,

शकुनि के जैसा!

बोल मीठे मीठे,

तो काट पीठ पीछे!!

 

एक मित्र ऐसा,

कर्ण हो जैसा!

तुमको रखे पूरा,

खुद रहके अधूरा!!

 

एक मित्र ऐसा,

बुद्धा सा जैसा!

प्रेम का मंथन,

आत्मा की गुंजन!!

 

रंग जैसा भी हो,

हाल कैसा भी हो!

ढूंढ लेना तुम मुझे,

मित्र ऐसा ही हो!!

 

 

 

 

Thursday, July 29, 2021

बचपन की बोली!

                    

बचपन की बोली,

वह हसीं ठिठोली!

मित्रों के संग,

कुछ आँख मिचोली!!


कागज़ की नाव,

सपनो की डोली!

मटकाते रंग,

मासूम सी होली!!


चेहरे की दमक,

आँखों की चमक!

तोतली बातें,

वह दिल की सड़क!!


अल्हड़ खेल,

चहकते बोल!

तो फिर तभी,

सहमते ढोल!!


माथे पे मेरे,

बचपन की रोली!

रोली पोली,

बचपन की बोली!!

Monday, May 25, 2009

इतिशील विधाएं सिखाती है,

इतिशील विधाएं सिखाती है,

दुर्गम ओटन से झाक-झाक कर,

निर्मल होठों से परिमल होती,

गतिशील हवाएं,मन की भाषाएँ।

......ankur

इत्तिशील निर्मल विधाएं।

पहला पत्ता अभिमान तान पर,

निर्भय है निर्माण शान पर।

आकृति कि निर्मल प्रतिमा,

उडे आज उत्कर्ष विमान पर।

प्रेम वियोगी परम सहयोगी,

शांत विमल है यह जोगी,

सहवास तपन कि आंधी से,

झुकते प्रति प्रचंड विरोधी।

सीमा को कन्धों से नापकर,

गरिमा को प्रेम में फात्कर।

इती हो रही प्रतिकृत कि,

में सुलझा ख़ुद को जानकर.

सजग दिशाएं व्यर्थ प्रथाये,

कोमल पाटों कि कोपल पर,

सहज ही निर्मित होती,

इत्तिशील निर्मल विधाएं।

....ankur

Monday, May 11, 2009

गर्जित,अपनों का परिवेश!

रोटी सकलो परवानो की,
पर जानो यह कुछ विशेष!
नही भूलता भूतल पर,
गर्जित,अपनों का परिवेश!

...ankur

की है एकत्रित प्रदेश!

मतभेदों की मट्टी मैं,

उपजे कुछ संदेश!

झलक दिखाते और समझाते,

की है एकत्रित प्रदेश!

.ankur

पाकी यह संसार!

निर्बल आजा,
सजग व्यथा का,
पाकी यह संसार!
तुज्हे पूछता,
मुजहे भूलता,
यह कैसा आचार?

...ankur

पर कृषक की माटी ही,

निरवानों की बेला पर,
चढ़े खूब श्रृंगार,
पर कृषक की माटी ही,
क्यो करती प्रहार!

....ankur

और खाली कुरुषेत्र!

प्रेम प्रसंग,

और खाली कुरुषेत्र!

पीडाओं के वार,

नही चुकता अर्जुन का,

मतस्य प्रति वयवहार!

...ankur

प्रतिसादों का आचार।

आकर्षित है जल थल मैं,

तेरा मेरा व्यभिचार।

निर्विघ्न समां जाता है,

प्रतिसादों का आचार।

...ankur

गूंजे व्योम प्रतिकार!

निर्मित्त आकृति का सुविचार,

व्यभिचारी मेरा साकार,

आवेदनों के रथ पर,

गूंजे व्योम प्रतिकार!

...ankur

प्रतिपल तुम श्रीगणेश करो,

प्रतिपल तुम श्रीगणेश करो,

आदेश स्वाश मैं भरे चलो!

निर्विघ्न विचारों की धारा मैं,

प्रवेश करो, प्रवेश करो!

...ankur

झुरमुट की रानी!

अगन सायानी,
पर लगन पुरानी!
आवेश नया,
है झुरमुट की रानी!

.........ankur

तेरा मेरा यह संवाद,

तेरा मेरा यह संवाद,
न बन जाये अवसाद।
कहानी कि घुटन का,
तोड़ देता प्रतिसाद।

...ankur

Wednesday, December 24, 2008

सपनो की पतंग दे दो......

"जंग मैं वोह रंग भर दो,

रुधिर को यूँ लाल कर दो।

की खामोशी के हाथों मैं,

सपनो की पतंग दे दो।

...ankur

Friday, December 19, 2008

आइना है पवन में..

कमल खिले आगन में,
रत्न मिले क्षण-क्षण में,
पाकिजा व्यक्तित्व का
एक आइना है पवन में।


.....ankur

Monday, December 8, 2008

परचम पे है आहट।

सत्ता की घबराहट,
वक्त की बगावत।
आज रंग ला गई,
परचम पे है आहट।
....ankur

Sunday, December 7, 2008

चन्द आखों कि शरमाहट.......

चन्द आखों कि शरमाहट,

तब सामने आ गई,

जब बर्बादी कि झलक,

मुझे आईने में दिख गई।

..ankur